- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- नादन-देहात थाना अंतर्गत बाइक को...
Satna News: नादन-देहात थाना अंतर्गत बाइक को ठोकर मारने के बाद ट्रक से भिड़ी कार, 3 गंभीर

डिजिटल डेस्क,सतना। नादन-देहात थाना अंतर्गत जरियारी मोड़ पर बाइक सवार को ठोकर मरने के बाद तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक से भिड़ गई, इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनको सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पवन पुरवते 24 वर्ष और प्रदीप राव 50 वर्ष, कुछ अन्य लोगों के साथ कार क्रमांक एमएच 08 एएन 3935 पर सवार होकर अयोध्या और प्रयागराज में तीर्थाटन करने के बाद यवतमाल-महाराष्ट्र लौट रहे थे।
बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे एनएच-30 पर जरियारी मोड़ के पास पहुंचते ही एक बाइक सवार अचानक सामने आ गया, जिसको टक्कर मारते हुए कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई।
इस हादसे में पवन और प्रदीप के अलावा बाइक सवार रामावतार पटेल पुत्र केशव पटेल 34 वर्ष, निवासी बुढ़ेरुआ, थाना नादन, गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को हाइवे एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
Created On :   14 May 2026 1:40 PM IST












