Satna News: बेटी से अश्लील हरकत के बाद जानलेवा हमले का आरोपी पिता बंदी

बेटी से अश्लील हरकत के बाद जानलेवा हमले का आरोपी पिता बंदी
40 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया

डिजिटल डेस्क,सतना। रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला करने के साथ बीच-बचाव में आई पत्नी और दूसरी बेटी को भी बुरी तरह जख्मी करने वाले 40 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया, जिसे बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

आरोपी के कब्जे से कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार तडक़ जब 17 वर्षीय नाबालिग घर में सो रही थी, तब आरोपी पिता ने अश्लील हरकत शुरू कर दी और उसके विरोध पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, इतना ही नहीं बीच-बचाव में आई पत्नी और दूसरी बेटी को भी नहीं बक्शा।

Created On :   14 May 2026 2:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story