Satna News: मैहर कोतवाली क्षेत्र में हाइवे के किनारे मिली इटारसी के युवक की लाश, फैली सनसनी

मैहर कोतवाली क्षेत्र में हाइवे के किनारे मिली इटारसी के युवक की लाश, फैली सनसनी
हत्या, हादसा और बीमारी से मौत के बीच उलझी पुलिस

डिजिटल डेस्क,सतना। मैहर कोतवाली क्षेत्र में पहाड़ी के पास 35 वर्षीय युवक की दो से तीन दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी फैल गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

सब इंस्पेक्टर संतोष उलाड़ी ने बताया कि सोमवार की दोपहर को ग्रामीणों ने मैहर ढाबा के पास ही एनएच-30 के किनारे झाडिय़ों में फंसी एक लाश पड़ी देखकर थाने में सूचना दी, तो टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड बरामद हो गया, जिससे उसकी शिनाख्त आकाश चौरे 35 वर्ष, निवासी इटारसी, जिला नर्मदापुरम, के रूप में की गई।

5 साल से घर नहीं गया था युवक

फोन के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया, तो पता चला कि आकाश पिछले 4-5 साल से घर वालों के संपर्क में नहीं था। वह कहां रहा और क्या कर रहा था, किसी को जानकारी नहीं है।

शव की हालत भी काफी खराब थी, ऐसे में किसी प्रकार की चोट अथवा घाव का पता नहीं चल पाया है, फिलहाल लाश को मरचुरी में रखवा दिया गया है, जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह परिजनों के आने पर कराया जाएगा।

Created On :   28 April 2026 6:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story