- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- हाइवे पर अलग-अलग जगह पलटे 2 ट्रक,...
Satna News: हाइवे पर अलग-अलग जगह पलटे 2 ट्रक, यातायात बाधित

डिजिटल डेस्क,सतना। मैहर जिले के कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाइवे पर दो ट्रक पलटने से जहां एक व्यक्ति घायल हो गया, तो वहीं काफी देर तक यातायात भी ठप रहा।
केस-1
पहली घटना रविवार रात को एनएच-30 पर इटमा पेट्रोल पंप के पास घटित हुई, जहां सरसों के तेल की खेप लेकर जा रहा मिनी ट्रक (एमपी 19 जेडजी 7588) अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में ड्राइवर-क्लीनर तो बाल-बाल बच गए, मगर झटका लगने से पीछे लोड सरसों के तेल की बोतलें फूट गईं, जिससे सडक़ पर तेल बह निकला, इसके चलते हाइवे पर काफी फिसलन हो गई, जिसमें कई दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर स्लिप हो गए और लोगों को हल्की-फुल्की चोटें भी आईं। हालांकि बाद में मिट्टी डालकर फिसलन को कम करने का प्रयास किया गया।
केस-2
दूसरी घटना स्टेट हाइवे-11 पर सामने आई, जहां सोमवार सुबह मैहर के पास ट्रेलर ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर मामूली रूप से घायल हो गया, तो वहीं आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी चालक को हॉस्पिटल पहुंचाने के साथ जाम खुलवाने के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए। लगभग एक घंटे की जद्दोजहद के बाद ट्रक को रास्ते से हटाया गया, तब जाकर आवागमन सामान्य हो पाया।
Created On :   28 April 2026 2:41 PM IST












