- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- श्रावणी उपाकर्म पर गूंजा वैदिक...
Birsingpur/Satna news: श्रावणी उपाकर्म पर गूंजा वैदिक परंपरा और संस्कृत का संदेश

डिजिटल न्यूज़ बिरसिंहपुर सतना
श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोहावल गढ़ी और गैबीनाथ मंदिर परिसर में श्रावणी उपाकर्म एवं संस्कृत दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया।
इस अवसर पर विप्र समाज ने वैदिक स्नान, ऋषि पूजन, ऋषि तर्पण और जनेऊ पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। विद्वान आचार्य पंडित नारायण तिवारी ने विधिवत संकल्प कराया, जिसके बाद शिव सरोवर में वैदिक स्नान और ऋषि तर्पण किया गया। श्रद्धालुओं ने नए यज्ञोपवीत का पूजन कर उसे धारण किया।
सोहावल गढ़ी स्थित सद्गुरु पीठम गढ़ी में संस्कृत दिवस पर व्याख्यान माला का आयोजन पीठाधीश्वर डॉ. सुरेन्द्राचार्य के सानिध्य में हुआ। उन्होंने वैदिक परंपराओं, संस्कृत भाषा के महत्व और तन-मन-वचन की शुद्धि पर प्रकाश डाला। साथ ही गायत्री मंत्र के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि श्रावणी उपाकर्म सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें ऋषियों की महान परंपरा और ज्ञान की धरोहर से जोड़ता है।
Created On :   28 Aug 2026 6:08 PM IST









