Lakhnadon/Seoni news: लखनादौन में खुले आम गुंडागर्दी

गुंडों का खुलेआम नंगा नाच और पुलिस बनी तमाशबीन

डिजिटल न्यूज़ लखनादौन

शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। मारपीट, हमले, दहशत... गुंडों का खुलेआम नंगा नाच और पुलिस तमाशबीन बनी बैठी है।

11 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे शहर के बीचों-बीच मझार के पास धर्मा लॉन के संचालक मुकेश गोलहानी उर्फ माइकल पर जानलेवा हमला हुआ।

पीड़ित के अनुसार 4-5 नकाबपोश बदमाश काली स्कॉर्पियो से आए। जैसे ही माइकल अपनी कार को खड़ी किए, हमलावरों ने डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गर्दन पर इतना जबरदस्त वार किया कि वो मौके पर ही बेहोश हो गए। हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें लहूलुहान कर दिया गया।

2 दिन पहले अहिंसा चौक पर तांडव

इससे पहले 9 अगस्त की रात 8 बजे अहिंसा चौक स्थित नगर पालिका कॉम्प्लेक्स के बाहर दर्जनों युवकों का तांडव देखने को मिला। बीच सड़क पर एक-दूसरे पर लात-घूसों की बरसात हुई।

ये कॉम्प्लेक्स अब अपराधियों का अड्डा बन चुका है। यहां आए दिन ऐसी वारदातें होती रहती हैं।

पुलिस का बयान:

इस संबंध में थाना प्रभारी के पी. धुर्वे का कहना है कि "MLC रिपोर्ट आने के बाद FIR दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।"

सवाल लखनादौन की जनता का: क्या लखनादौन को अपराधियों के हवाले कर दिया गया है ?

Created On :   12 Aug 2026 2:35 PM IST

Tags

Next Story