Seoni News: गलत कार्रवाई पर जवाबदारी होगी तय, एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

गलत कार्रवाई पर जवाबदारी होगी तय, एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार को एसपी कृष्ण लालचंदानी ने क्राइम मीटिंग ली। उन्होंने सभी एसडीओपी,थाना और चौकी प्रभारियों को हिदायत दी कि किसी भी प्रकरण में लापरवाही न बरती जाए।

Seoni News: पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार को एसपी कृष्ण लालचंदानी ने क्राइम मीटिंग ली। उन्होंने सभी एसडीओपी,थाना और चौकी प्रभारियों को हिदायत दी कि किसी भी प्रकरण में लापरवाही न बरती जाए। पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई से समाज में अच्छी छवि बनें। किसी भी गलत कार्रवाई के लिए जवाबदेही तय कर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि लंबित अपराध, चालान,मर्ग एवं खात्मा खारजी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर कोर्ट में पेश किया जाए। अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित न रखे जाएं।

इन बिंदुओं पर रहा फोकस

>> गुमशुदा बच्चों और महिला अपराध के मामलों में संवेदनशीलता

>> गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

>>प्रतिबंधात्मक और जिला बदर और जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई अधिक

>> गंभीर घटित अपराधों में थाना प्रभारी और एसडीओपी तत्काल मौके पर पहुंचें

>> रात्रि गश्त नियमित रूप से लगाई जाए

>> शहर की यातायात व्यवस्था के लिए मास्टर प्लान

>> अवैध रूप से सडक़ पर खड़ी बसें, अवैध परमिट वाली बसों पर कड़ी कार्रवाई

>> जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर समुचित कार्रवाई की

>> सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शीघ्र निराकरण

>> विस्फोटक पदार्थ रखने वाले संस्थानों की जांच


Created On :   12 Jun 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story