Seoni News: गर्भवती बताकर कार्ड बनाया, सोनोग्राफी में रिपोर्ट नार्मल

गर्भवती बताकर कार्ड बनाया, सोनोग्राफी में रिपोर्ट नार्मल
एक महिला को गर्भवती बताकर उसे दवाएं और इंजेक्शन देकर बकायदा कार्ड बना दिया। जब महिला की सोनोग्राफी हुई तो रिपोर्ट नॉर्मल आई यानी महिला को गर्भ नहीं है।

Seoni News: एक महिला को गर्भवती बताकर उसे दवाएं और इंजेक्शन देकर बकायदा कार्ड बना दिया। जब महिला की सोनोग्राफी हुई तो रिपोर्ट नॉर्मल आई यानी महिला को गर्भ नहीं है। मामला ग्राम घरगोंदी का है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडक़म्प है।

ये है मामला

घरगोंदी निवासी सनिला यादव (२८)को आशा कार्यकर्ता और एनएनएम ने अहरवाड़ा के उपस्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए ले गई थी। ८ मई को सनिला को दस सप्ताह का गर्भ बताया गया। इसके लिए मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड बनाकर दे दिया गया। इसके बाद सनिला २७ मई को केवलारी के सिविल अस्पताल पहुंची। यहां पर सोनोग्राफी कराई तो पता लगा कि रिपोर्ट नार्मल है। रिपोर्ट में गर्भवती नहीं होना बताया। सनिला के अनुसार पिछले साल भी उसके साथ ऐसा ही हुआ था। तब भी उसे कार्ड में गर्भवती बताया गया था। सोनोग्राफी कराने पर पता लगा कि वह गर्भवती नहीं है। हैरानी की बात यह है कि सीएचओ के अनुसार वह दवाएं सेवन करती रहीं।

इनका कहना है

हो सकता है कि यूरिन टेस्ट किट में प्रेग्नेंसी पाई गई हो और उसके अनुसार रिपोर्ट बनाकर दवाएं दी गई होंगी। इस मामले की जानकारी ली जाएगी। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

डॉ जयपाल सिंह ठाकुर, सीएमएचओ, सिवनी


Created On :   12 Jun 2026 5:42 PM IST

Tags

Next Story