Seoni News: शूकर से टकराई कार, खेत में पलटी, सभी सवार सुरक्षित

शूकर से टकराई कार, खेत में पलटी, सभी सवार सुरक्षित
कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के कटिया गांव के पास बुधवार देर रात एक बड़ा सडक़ हादसा होते-होते टल गया। नागपुर से मंडला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक सडक़ पर आए जंगली शूकर से टकरा गई।

Seoni News: कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के कटिया गांव के पास बुधवार देर रात एक बड़ा सडक़ हादसा होते-होते टल गया। नागपुर से मंडला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक सडक़ पर आए जंगली शूकर से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गया और पास के खेत में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार कई बार पलटते हुए खेत में जा गिरी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे तथा कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में कार में सवार एक महिला सहित तीन पुरुष बाल-बाल बच गए। सभी यात्री जबलपुर निवासी बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि दुर्घटना में कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

Created On :   12 Jun 2026 5:57 PM IST

Tags

Next Story