Seoni News: महिला के जेवर लूटने के आरोपी को भेजा जेल

महिला के जेवर लूटने के आरोपी को भेजा जेल
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

डिजिटल डेस्क,सिवनी। कान्हीवाड़ा में एक महिला के जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया है। हालांकि अभी भी पुलिस को सोने का मंगलसूत्र नहीं मिला है। ज्ञात हो कि 28 मार्च को सुमंत्रा भावरे के साथ चिरचिरा निवासी संतोष उईके ने मारपीट कर जेवर लूट लिए थे।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से चांदी के जेवर मिले थे जबकि मंगलसूत्र नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने चांदी के जेवर सिवनी के एक सराफा व्यापारी से बरामद कर लिए थे, लेकिन सोने के मंगलसूत्र का अब तक पता नहीं चला है।

Created On :   8 May 2026 1:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story