Seoni News: जिले के दो थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो सड़क दुर्घटना में दो मृत

जिले के दो थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो सड़क दुर्घटना में दो मृत
पहली घटना छपारा थाना की सुनवारा चौकी के धनौरा क्षेत्र की है।

डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिले के दो थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर है। पहली घटना छपारा थाना की सुनवारा चौकी के धनौरा क्षेत्र की है। ग्राम लोनिया निवासी अनिल पिता मुकेश अहिरवार व ग्राम झिलमिली निवासी राजा अहिरवार बाइक में सवार होकर बीती रात्रि सुनवारा से बाजार कर अपने घर लौट रहे थे, तभी धनौरा के समीप तिलवारा पुल के पास उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार घायल कर फरार हो गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अनिल अहिरवार को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया वहीं मुकेश की हालत गंभीर होने पर उसे सिवनी रेफर किया गया। इसी तरह बंडोल थाना अंतर्गत हाइवे मार्ग स्थित ग्राम राहीवाड़ा में बीती रात्रि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम भोंगाखेड़ा निवासी राजा पिता मनोज बघेल (22) घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया

Created On :   21 April 2026 6:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story