Seoni News: धोखाधड़ी मामले में फरार निखिल शुक्ला गिरफ्तार

धोखाधड़ी मामले में फरार निखिल शुक्ला गिरफ्तार
लोन लेकर धोखाधड़ी की गई और प्रार्थी से भी इकरारनामा कर धोखाधड़ी की गई।

डिजिटल डेस्क,सिवनी। प्लाट व घर को अलग-अलग लोगों को बेचने व इकरारनामा करने वाले दो सगे भाईयों में से फरार चल रहे निखिल शुक्ला को डूंडासिवनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी बनाए अखिल शुक्ला को पूर्व में ही हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

डूंडासिवनी टीआई चेनसिंह उइके ने बताया कि लूघरवाड़ा निवासी महेन्द्र पाल सिंह भाटिया ने 23 सितंबर 24 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि स्टेडियम के पीछे भैरोगंज निवासी निखिल शुक्ला व अखिल शुक्ला ने जगदंबा सिटी स्थित प्लाट व घर को अलग अलग व्यक्ति को रजिस्ट्री कर विक्रय किया गया।

वहीं बैंक से उसी प्लाट व घर के नाम से लोन लेकर धोखाधड़ी की गई और प्रार्थी से भी इकरारनामा कर धोखाधड़ी की गई। इस पर अपराध क्रमांक 417/24 धारा 420,120 (बी) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान प्रकरण में तीन मूल रजिस्ट्री अलग-अलग जगह उपयोग कर बेईमानी से लाभ प्राप्त करने का तथ्य सामने आने से साक्ष्यों के आधार पर धारा 467, 468, 471 भादवि का इजाफा किया गया। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी निखिल शुक्ला (34) पिता दिलीप कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Created On :   8 April 2026 1:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story