Seoni News: सिवनी शहर वितरण केन्द्र अंतर्गत आज कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली

सिवनी शहर वितरण केन्द्र अंतर्गत आज कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली
मेंटनेंस कार्य के चलते समयावधि घटाई अथवा बढ़ाई जा सकती है।

डिजिटल डेस्क,सिवनी। सिवनी शहर वितरण केन्द्र अंतर्गत मठ मंदिर क्षेत्र स्थत 11 केवी फीडर टाउन-13 के आवश्यक मेंटनेंस कार्य के चलते इससे जुड़े इलाकों में शनिवार की सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कंपनी के एई संदीप डोडे के अनुसार मठ मंदिर फीडर से जुड़े विवेकानंद वार्ड, भवानी चौक, लड़ैय्या मोहल्ला, मठ मंदिर, छिंदवाड़ा चौक, आजाद वार्ड, दादू धर्मशाला, पुरानी सब्जी मंडी, सरचा होटल, छोटी पुलिस लाइन, अशोक टाकिज, नगर पालिका, थाना कोतवाली, बस स्टैंण्ड, बुधवारी बाजार, गिरजाकुंड व नीलांजना चौक के आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त फीडर से 2798 उपभोक्ता जुड़े हैं। मेंटनेंस कार्य के चलते समयावधि घटाई अथवा बढ़ाई जा सकती है।

Created On :   4 April 2026 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story