Seoni News: पांच लाख की सागौन से भरा ट्रक जब्त, आरोपी फरार

पांच लाख की सागौन से भरा ट्रक जब्त, आरोपी फरार
दान दी गई जमीन में लगे सागौन के पड़ों को अवैध रूप से काटकर लकड़ी की तस्करी की जा रही थी।

डिजिटल डेस्क,सिवनी। वन विभाग की टीम ने गुरुवार की रात सारसडोल गांव के पास सागौन की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त किया है। मौके से आरोपी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारियों को खबर मिली थी कि सिवनी रेंज के सारसडोल गांव के पास लकड़ी की तस्करी की जा रही है।

टीम बनाकर ट्रक क्रमांक एमएच 24 बीडब्लू 8199 का पीछा किया गया। आरोपियों ने टीम आते देख ट्रक की स्पीड बढ़ा दी और एक खेत के पास ट्रक खड़ा कर भाग गए।

लठ्ठे भरे मिले

ट्रक में 40 लठ्ठे भरे मिले। जब्त लकड़ी की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। ट्रक महाराष्ट्र के लातुर जिले रहने वाले अमित बोरले के नाम से रजिस्टर्ड है। फिलहाल ट्रक और लकड़ी को जब्त कर राजसात की कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया कि दान दी गई जमीन में लगे सागौन के पड़ों को अवैध रूप से काटकर लकड़ी की तस्करी की जा रही थी। संभवत: सागौन को नागपुर की ओर ले जाया जा रहा था। वन विभाग की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Created On :   4 April 2026 6:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story