- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- बारिश के साथ चने और बेर के आकार के...
Satna News: बारिश के साथ चने और बेर के आकार के गिरे ओले, किसानों की बढ़ गई चिंता

डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिले में बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। कई क्षेत्र में तेज बारिश के साथ चने और बेर के आकार के ओले गिरे। दोपहर को आदेगांव,बिछुआ, अटारी, सिमरिया गांव में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। करीब सात से आठ मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। इसी प्रकार जिला मुख्यालय से करीब पांच से सात किमी दूर सिमरिया, खैरी और मरझोर में शाम को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
धूमा क्षेत्र के नागनदेवरी गांव में करीब दो मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। पलारी में शाम को तेज बारिश हुई। हालांकि ओलावृष्टि और बारिश से नुकसान की खबर नहीं है। जिला मुख्यालय में भी शाम को गरज-चमक के साथ बारिश हुई जो रात तक रूक-रूककर जारी रही।
गर्मी से मिली मामूली राहत
पिछले कुछ दिनों से तापमान में इजाफा हुआ है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। जिले के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। उगली में कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। वहीं धूमा में तेज हवाएं चलीं। बदले मौसम से किसी प्रकार से नुकसान नहीं हुआ है,लेकिन जिन किसानों की फसलें कटी नहीं हैं उनकी चिंता बढ़ गई है।
ज्ञात हो इसके पहले भी बारिश हुई थी। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रख लें। विभाग की सलाह लेते रहें।
किसानों का कहना है फसल में आग लगने का खतरा बना हुआ है तो वहीं दूसरी और मौसम से भी नुकसान की आशंका है। गर्मी के कारण कई क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। किसानों के अनुसार बिगड़े मौसम और आग से फसलों को हमेशा नुकसान होता आ रहा है।
Created On :   2 April 2026 2:30 PM IST











