- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- फर्जीवाड़ा से पाई नौकरी, एफआईआर के...
Seoni News: फर्जीवाड़ा से पाई नौकरी, एफआईआर के आदेश

डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिला पंचायत की परियोजना अर्थशास्त्री के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में सीईओ ने डूंडासिवनी पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार परियोजना अर्थशास्त्री वंदना मुडिय़ा के खिलाफ शिकायत हुई थी कि उन्होंने एससी का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर वर्ष-2008 में नौकरी पाई।
जांच-पड़ताल के बाद विभाग ने परियोजना अर्थशास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में डूंडासिवनी थाना प्रभारी चैनसिंह उइके ने बताया कि जिला पंचायत से एफआईआर के लिए पत्र मिला है, लेकिन दस्तावेज नहीं मिले हैं।
दस्तावेज मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर जिला पंचायत में हडक़म्प की स्थिति है। बताया जा रहा है कि यह मामला काफी दिनों से जांच-पड़ताल में था। जाति प्रमाण पत्र कहां से और कैसे प्राप्त हुआ इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
Created On :   4 April 2026 7:28 PM IST











