Seoni News: बंडोल के पास नेशनल हाईवे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मृत

बंडोल के पास नेशनल हाईवे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मृत
साइकिल सवार की मौत-एक अन्य सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो गई।

डिजिटल डेस्क,सिवनी। बंडोल के पास नेशनल हाईवे में मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बंडोल पुलिस ने बताया कि जबलपुर से सिवनी की ओर बाइक क्रमांक एमपी 21 जेडए 8179 में बालाघाट के कन्हारगांव निवासी प्रफुल्ल (22) पिता रविशंकर ठाकरे अपनी रिश्तेदार महाराष्ट्र के भंडारा जिले के अंबागढ़ निवासी तरूणा (48) पति शेषराव दामे के साथ सिवनी की ओर आ रहा था। बंडोल के पास हाईवे में उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।

साइकिल सवार की मौत-एक अन्य सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो गई। घंसौर पुलिस ने बताया कि बरोदामाल निवासी 64 वर्षीय अक्तूलाल कन्हरिया अपने गांव के रहने वाले रविंद्र कुलस्ते के साथ साइकिल से घर जा रहा था।

रास्ते में अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अक्तूलाल की मौत हो गई जबकि रविंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर किया गया है।

बाइक की टक्कर में दो लोग घायल-लखनादौन के चौथामील क्षेत्र में बाइक की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बातया कि घंसौर के गनेरी निवासी मंजेश बेगरवानी और रोहित ठाकुर पुरवामाल गांव गए थे। वे नागपुर जाने के लिए चौथामील के पास सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी जबलपुर तरफ से बाइक क्रमांक एमपी 20 एनडब्लू 8011 के चालक ने बाइक से दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को प्राथमिक उपार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।


Created On :   8 April 2026 1:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story