Seoni News: मजदूर ही निकले चोर, कबाड़ी समेत 4 गिरफ्तार

मजदूर ही निकले चोर, कबाड़ी समेत 4 गिरफ्तार
मामला बिजली तार की चोरी का, जांच में जुटी डूंडासिवनी पुलिस

डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिले में चोरी जा रहे बिजली के एल्यूमीनियम तार चोरी के मामले में खुलासा हुआ है। बिजली कंपनी की मदद से डूंडासिवनी पुलिस ने एक कबाड़ी के यहां दबिश देकर चोरी का तार जब्त किया है। पुलिस ने तीन चोर और कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने 13 अप्रैल को कंडीपार से झीलपिपरिया मार्ग में लगे बिजली के तार चोरी किए थे। पकड़े गए तीन चोर तो ठेकेदार के यहां मजदूरी करते थे।

बड़ी मात्रा में मिला बिजली का सामान

पुलिस और बिजली कंपनी की संयुक्त जांच के दौरान कबाडख़ाने में बड़ी मात्रा में बिजली के तार, कंडक्टर और अन्य सामान मिला। मौके से करीब ढाई किमी लंबा तार मिला। इसके अलावा तार कटर, घटना में प्रयुक्त बाइक और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

यहां की घटनाओं का खुलासा नहीं

जिले के छपारा, आदेगांव, लखनादौन और कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई तार चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को शक है कि यह काम भी किसी गिरोह ने किया होगा। फिलहाल पुलिस जांच जारी होने की बात कह रही है।

Created On :   21 April 2026 6:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story