- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- एसयूवी से ढुल रही थी शराब की खेप,...
Seoni News: एसयूवी से ढुल रही थी शराब की खेप, शराब से भरी 33 पेटियां जब्त

डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिले में शराब तस्करी रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। कोतवाली पुलिस के बाद अब छपारा पुलिस ने एसयूवी वाहन में ढुल रही शराब से भरी 33 पेटियां जब्त की हैं। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए। जब्त वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि कम कीमत में शराब लाकर शराब दूसरी जगह खपाने ले जा रहा था।
ये है मामला
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी 07 सीबी 3741 में सिवनी से लखनादौन की ओर शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने वाहन को पीछा कर घुनई घाटी में रोका लेकिन उसमें सवार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें शराब से भरी 33 पेटी मिली।
जब्त शराब की कीमत में 2.83 लाख रुपए है। इस कार्रवाई में छपारा थाना प्रभारी खेमेंद्र कुमार जैतवार, कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, एसआई सुक्कूलाल उइके, एएसआई सुखदास मर्सकोले,मंगलदास गोनेकर, प्रधान आरक्षक दशरू प्रसाद,विनोद बघेल, शैलेन्द्र कवरेती और आरक्षक आशीष चौहान व रतिभानसा शामिल रहे।
Created On :   21 April 2026 6:20 PM IST












