Shahdol news: बजरंग पॉवर की मनमानी,पुलिस और वन विभाग के अधिकारी स्पॉट पर पहुंचे

डिजिटल न्यूज़ शहडोल
घुनघुटी के गिठौरी गांव में बजरंग पॉवर एंड इस्पात लिमि. द्वारा पेड़ों की कटाई और तालाब में मिट्टी डालने को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध के बाद सोमवार को उमरिया जिले के पाली से पुलिस एसडीओ और वन विभाग के अधिकारी स्पॉट पर पहुंचे। ग्रामीण और कंपनी प्रबंधन के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हुआ। ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज करवाई की हरियाली के दुश्मन बजरंग पॉवर को यहां से दूर किया जाए। कंपनी ने हरे पेड़ों को काटा है और हाइवे तक सडक़ बनाने के लिए उनके निस्तार के तालाब पर मिट्टी डाला जा रहा है। इतना ही नहीं जिस नाला से तालाब में जल भराव होता था, उसे भी पाट दिया गया है। सोमवार को मौके पर पहुंचे पाली एसडीओपी ललित घठारे ने दैनिक भास्कर को बताया कि तालाब पर मिट्टी डालने को लेकर वन विभाग के एसडीओ पहले ही मना कर चुके हैं। कंपनी द्वारा जिस नाला को बंद किया गया था, वहां पानी निकासी के लिए अब पुलिया निर्माण करवाया जा रहा है। सोमवार को सभी पक्षों के बीच शांतिपूर्ण माहौल में चर्चा हुई।
Created On :  
