Shahdol News: ब्वायफ्रेंड बनकर सिम लिया, खाते से निकाले 4.85 लाख

ब्वायफ्रेंड बनकर सिम लिया, खाते से निकाले 4.85 लाख
आरोपी अभिराज को सोमवार को ब्योहारी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जबलपुर में एक निजी फर्म में काम कर रही शहडोल जिले के ब्योहारी निवासी 23 वर्षीय निर्मला पटेल से एक युवक ने 4 लाख 85 हजार रूपए की धोखाधड़ी की।

जबलपुर निवासी आरोपी अभिराज साहू ने लडक़ी से दोस्ती कर सिम कार्ड प्राप्त कर लिया। इसके बाद मोबाइल में यूपीआई जनरेट कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से 90 हजार रूपए और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक खाते से 3 लाख 95 हजार 307 रूपए कुल 4 लाख 85 हजार 307 रूपए निकाल लिया।

निर्मला के खाते से डेढ़ माह पहले निकाली गई राशि का पता 7 मार्च को बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला और ब्योहारी पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

गोवा-मुंबई घूम रहा था, जबलपुर पहुंचते ही स्टेशन में पकड़ा

ब्योहारी थाना प्रभारी जियाउल हक ने बताया कि आरोपी पहले गोवा और मुंबई घूम रहा था। जैसे ही जबलपुर पहुंचा तो स्टेशन से पकड़कर ब्योहारी लाया गया। आरोपी अभिराज साहू को सोमवार को ब्योहारी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Created On :   31 March 2026 2:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story