Sidhi news: सिहावल में पदस्थापना निरस्त, फिर भी बीएमओ की कुर्सी पर डॉ. शर्मा

सिहावल में पदस्थापना निरस्त, फिर भी बीएमओ की कुर्सी पर डॉ. शर्मा

डिजिटल न्यूज़ सीधी

सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) के पद को लेकर नया विवाद सामने आया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रिकेश शर्मा की सिहावल में पदस्थापना निरस्त कर उन्हें मूल पद पर भेजने के आदेश जारी किए गए हैं, इसके बावजूद उनके बीएमओ के पद पर बने रहने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर आदेश जारी होने के बाद भी प्रभार में बदलाव क्यों नहीं हुआ, यह स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा गंभीर सवाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. शर्मा की ड्यूटी जिला चिकित्सालय सीधी में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में निर्धारित थी। इसके बावजूद उन्हें सिहावल बीएमओ का प्रभार सौंपा गया था। अब क्षेत्रीय संचालक, रीवा डॉ. जी.एस. परिहार ने 21 अक्टूबर 2026 को पत्र क्रमांक क्षे.सं./2026/5400 के माध्यम से उनकी पदस्थापना निरस्त कर उन्हें मूल पद पर भेजने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में आदेश का पालन नहीं हो पाया है

सोनोग्राफी के नाम पर वसूली के लगे थे आरोप, जांच का इंतजार,

डॉ. शर्मा पर सोनोग्राफी जांच के नाम पर महिलाओं से 500 रुपये लेने के आरोप भी लगाए गए थे। इस मामले में सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक द्वारा जांच कराने की बात कहे जाने का उल्लेख सामने आया था। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब तक जांच पूरी होने की जानकारी स्पष्ट नहीं है। महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं में इस तरह के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

आदेश के पालन पर उठे सवाल

पदस्थापना निरस्त करने का आदेश जारी होने के बाद भी यदि डॉ. शर्मा बीएमओ का प्रभार संभाल रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ। इसकी जिम्मेदारी किसकी है?


Created On :  

Tags

Next Story