- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिंगरौली
- /
- सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर...
Singrauli news: सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा कैप्सूल, चालक मौके से फरार

डिजिटल न्यूज़ सिंगरौली (बैढन)
सीधी-सिंगरौली NH (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर ग्राम पंचायत कर्थुआ की पटेल बस्ती के पास बुधवार को करीब 3 बजे एमपी 19 ZL 3147 नंबर का कैप्सूल वाहन अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद भारी वाहन सड़क पर पलटा पड़ा रहा, जानकारी के अनुसार वाहन चालक हादसे में सुरक्षित बच गया, लेकिन इसके बाद वह मौके से चला गया।
वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में बीच सड़क पर कैप्सूल वाहन का पलटना सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए सुरक्षित नहीं है। क्योंकि खासकर रात के अंधेरे में इसकी चपेट में आकर अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।
Created On :   30 Sept 2026 4:40 PM IST
Next Story











