चिंगारी का तांडव: पार्किंग में भीषण आग लगने से 5 ट्रक जलकर खाक, इलाके में छाया धुएं का गुबार

पार्किंग में भीषण आग लगने से 5 ट्रक जलकर खाक, इलाके में छाया धुएं का गुबार
  • दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया आग बुझाने का प्रयास
  • ट्रक में लगी आग ने आसपास खड़े वाहनों को भी चपेट में लिया
  • सोलापुर-अक्कलकोट राजमार्ग के पास हुई घटना
  • अक्कलकोट की निजी पार्किंग में भीषण आग लगी

डिजिटल डेस्क, सोलापुर। अक्कलकोट में सोलापुर-अक्कलकोट राजमार्ग के पास स्थित एक निजी पार्किंग में भीषण आग लगने से 5 ट्रक जलकर खाक हो गए। एक ट्रक में लगी आग देखते ही देखते आसपास खड़े अन्य ट्रकों तक फैल गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर में धुएं का गुबार छा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजमार्ग के पास स्थित निजी पार्किंग में कई ट्रक खड़े थे। इसी दौरान एक ट्रक में अचानक आग लग गई। शुरुआत में आग सीमित थी, लेकिन कुछ ही समय में लपटों ने आसपास खड़े अन्य ट्रकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते एक के बाद एक 5 ट्रक आग की भेंट चढ़ गए।

आग तेजी से फैलने के कारण पार्किंग में खड़े अन्य वाहनों को भी खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अक्कलकोट नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू की। आग लगने का कारण और नुकसान का विस्तृत ब्योरा फिलहाल सामने नहीं आया है।

Created On :  

Tags

Next Story