- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Thane
- /
- महाराष्ट्र में घनसोली और शिलफाटा के...
New Delhi News: महाराष्ट्र में घनसोली और शिलफाटा के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का पहला खंड खुला

- भारत-जापान साझेदारी के तहत ई10 शिंकानसेन ट्रेन का उपयोग
- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में इस्तेमाल होगी
New Delhi News. बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) और ठाणे के बीच 21 किलोमीटर लंबी समुद्री सुरंग का पहला खंड खोले जाने का महत्वपूर्ण काम पूरा हो गया है। इस परियोजना के अंतर्गत हाल ही में 310 किलोमीटर लंबे विशेष पुल वायडक्ट का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। रेल मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि ट्रैक बिछाने, ओवरहेड बिजली के तारों, स्टेशनों और पुलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। महाराष्ट्र में संबंधित निर्माण कार्य में तेजी आई है। साथ ही संचालन और नियंत्रण प्रणालियों की खरीद का काम भी ठीक से चल रहा है। जापान और भारत के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी के तहत जापान की सरकार ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में ई10 शिंकानसेन ट्रेन चलाने पर सहमति व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि ई10 ट्रेनें भारत और जापान में एक साथ आरंभ की जाएंगी।
ई10 शिंकानसेन एक हाई-स्पीड ट्रेन है जिसे ईस्ट जापान रेलवे कंपनी (JR East) ने टोहोकू शिंकानसेन सेवाओं के लिए विकसित किया है।
मंत्रालय ने कहा कि बुलेट ट्रेन के सम्पूर्ण मार्ग पर सिविल कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें 310 किलोमीटर लंबे विशिष्ट पुल वायडक्ट का निर्माण हो चुका है। 15 नदी पुल पूर्ण हो चुके हैं और 4 का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके 12 स्टेशनों में 5 बन चुके हैं और 3 का काम पूरा होने वाला है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित स्टेशन इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है। यह स्टेशन भूमि से 32 दशमलव 5 मीटर नीचे स्थित होगा। इसकी नींव ऐसी तैयार की गई है कि इसके ऊपर 95 मीटर ऊंची इमारत बनाई जा सके।
Created On :   14 July 2025 8:57 PM IST