रूस -यूक्रेन जंग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस को बिना शर्त समर्थन देने की बात पर दिया जोर

- अमेरिका दक्षिण कोरिया और जापान को रूस ने दी चेतावनी
- रूस को बिना शर्त समर्थन देने का उन ने किया वादा
- उत्तर कोरिया और रूस के बीच रणनीतिक मुद्दों पर समान सोच - उन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस -यूक्रेन जंग के बीच रूस को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है। उत्तर कोरिया के पूर्वी शहर वोन्सान में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से हुई मुलाकात में किम जोंग ने रूस को बिना शर्त समर्थन देने की बात दोहराई। मुलाकात के दौरान लावरोव ने किम को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शुभकामनाएं भी दीं। किम ने कहा रूस की तरफ से उठाए गए सभी कदमों का हमारी सरकार समर्थन और प्रोत्साहन करती है। उन ने कहा उत्तर कोरिया और रूस के बीच रणनीतिक मुद्दों पर समान सोच है और दोनों देशों का गठबंधन मजबूत होता जा रहा है।
लावरोव ने उत्तर कोरियाई सैनिकों के रूस के कुरस्क सीमा क्षेत्र में यूक्रेनी हमले को रोकने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। लावरोव ने कहा उत्तर कोरिया की परमाणु हथियारों की दिशा में बढ़त को रूस समझता है साथ ही इसका सम्मान करता है। उत्तर कोरिया की तकनीक उसके अपने वैज्ञानिकों की मेहनत का परिणाम है।
रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने किम से मुलाकात के दौरान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान को चेतावनी भी दी, लावरोव ने कहा उत्तर कोरिया के खिलाफ कोई सैन्य गठबंधन न बनाएं। रूसी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि रूस और उत्तर कोरिया को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आपसी रणनीतिक और सामरिक सहयोग और बढ़ाना चाहिए।
उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन हुई ने इसी बैठक में फिर से रूस को बिना शर्त समर्थन देने का वादा किया। । इस बीच, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने उत्तर कोरिया की बढ़ती परमाणु क्षमताओं के जवाब में संयुक्त सैन्य अभ्यास तेज कर दिए हैं। ये बैठक ऐसे समय हुई जब उत्तर कोरिया ने वोन्सान शहर में एक विशाल समुद्र तटीय रिसॉर्ट खोला है, जिसमें 20,000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।
Created On :   13 July 2025 9:06 AM IST