उज्जैन: पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन पर चलकर अंत्योदय के कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध जयप्रकाश त्रिवेदी (जेपी) एडवोकेट

उज्जैन: पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन पर चलकर अंत्योदय के कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध जयप्रकाश त्रिवेदी (जेपी) एडवोकेट

डिजिटल डेस्क, उज्जैन/बड़नगर। निष्ठा, समर्पण भाव के साथ संगठन में कार्य कर रहे जयप्रकाश त्रिवेदी (जेपी) आमजन के कल्याण एवं पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन पर चलकर अंत्योदय के कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है। जयप्रकाश त्रिवेदी सामाजिक एवं मानवीय मुद्दों और क्षेत्र के विकास में गहरी रुचि रखते है आप सामाजिक बदलाव के पक्षधर हैं। विचारधारा एवं कार्यशैली में स्वतंत्र विवेक, मेहनती और अनुशासनशील है यही वह कारण है जिनके चलते विधानसभा क्षेत्र बड़नगर में आपका नाम चर्चाओं में है। बाल्यकाल से संघ की प्रेरणा से सामाजिक जीवन में विद्यार्थी परिषद् व भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय राजनीति के पथ पर चलते हुए सदैव संगठन की विजय और राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने हेतु संगठन कार्यकर्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के ध्वज के नीचे पूर्ण निष्ठा के साथ काम करता आ रहे हैं।

10 अक्टूबर 1978 को बड़नगर तहसील के ग्राम भैसला के ब्राह्मण समाज में जन्में जयप्रकाश त्रिवेदी (जे.पी.) के पिता मोहनलाल त्रिवेदी सामाजिक कार्यकर्ता एवं उन्नत कृषक साथ ही आपके पिता औदीच्य ब्राह्मण समाज बड़नगर के पूर्व अध्यक्ष एवं महामालव औदीच्य ब्राह्मण धर्मशाला, उज्जैन के ट्रस्टी है पिता के इन्हीं गुणों को स्वयं में संजोकर जयप्रकाश त्रिवेदी ने बी. ए., एम. ए. (राजनीति शास्त्र), एल. एल. बी. आयुर्वेद वेद्य विशारद प्राप्त कर कालात व कृषि के साथ ही राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र निरन्तर सक्रिय है। आपका बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव रहा है जिसके चलते आप संघ के सक्रिय स्वयंसेवक रहे हैं व संघ के प्रथम वर्ष का शिक्षण, बड़नगर नगर प्रचार प्रमुख, तहसील (खंड) बौद्धिक प्रमुख दायित्व का निर्वाह भी आपके द्वारा किया गया है।

विभिन्न दायित्वों का निर्वहन

आपने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत विद्यार्थी परिषद् की व विद्यार्थी परिषद् में कई महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहे जिनमें नगर प्रचार प्रमुख, नगर मंत्री, तहसील सह संयोजक, तहसील संयोजक बने एवं विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अधिवेशन में सक्रिय सहभागीता की तत्पश्चात् आपने संगठन की मुख्य धार से जुड़कर संगठन को विस्तार देने का कार्य शुरु किया जिसके चलते पार्टी ने आपको विभिन्न दायित्व सौपकर आपकी सेवायें ली जिनमें मुख्य रुप से बूथ अध्यक्ष, ग्राम केंद्र / शक्ति केन्द्र संयोजक, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बड़नगर ग्रामीण, भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के साथ ही भाजपा बड़नगर ग्रामीण मंडल के मंडल पदाधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया इसके अतिरिक्त आपने कमल वाहिनी में भी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। संगठन ने आपको वर्ष 2016 में म.प्र. मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया इस जिम्मेदारी को भी आपने बखूबी निभाया तत्पश्चात् आप भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला उज्जैन के सदस्य भी बने एवं वर्ष 2018 में विधानसभा, बड़नगर चुनाव प्रबंधक एवं वर्ष 2022 में बड़नगर नगर पालिका निर्वाचन के चुनाव सहसंचालक बने व संगठन के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।

सामाजिक दायित्व

सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी विशेष रुचि रही है आप वर्ष 2020 से निरन्तर ग्राम भारती शिक्षा समिति (विद्या भारती से संबद्ध) के जिला कोषाध्यक्ष के रुप में कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2015 से निरन्तर ग्राम भारती शिक्षा समिति के सदस्य हैं। वर्ष 2018 से 2020 तक सहकार भारती तहसील अध्यक्ष के रुप में कार्य करने का अवसर आपको प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त कई संस्थाओं में आप सदस्य भी है जिनमें मुख्य रुप से भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत, अधिवक्ता परिषद् मालवा प्रांत, गीता भवन न्यास समिति, बड़नगर, अन्नपूर्णा सेवा सहकारी संस्था, बड़नगर, महामालव औदीच्य ब्राह्मण धर्मशाला, उज्जैन, औदीच्य ब्राह्मण धर्मशाला, ओंकारेश्वर प्रमुख है। आप औदीच्य मांगलिक एवं शैक्षणिक ट्रस्ट, रेवती, इन्दौर अध्यक्ष औदीच्य युवा संगठन, बड़नगर के वर्ष 1997 से 2000 तक ट्रस्टी रह चुके है साथ ही अ. भा. औदीच्य महासभा, युवा इकाई, उज्जैन के वर्ष 2012 से 2016 तक जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। औदीच्य ब्राह्मण समाज सामुहिक विवाह समिति, बड़नगर के सचिव बने व समाज के कई नवयुगलों को दाम्पत्य सूत्र बंधन में जोड़ने का सराहनीय कार्य किया। आप सर्व ब्राह्मण समाज व अ. भा. औदीच्य महासभा, नईदिल्ली के सक्रिय सदस्य भी है।

निर्वाचित दायित्व

संगठन में निरन्तर सक्रियता के साथ कार्य करते हुए आपने वर्ष 2004 में ग्राम पंचायत, बिरगोदा रणधीर से सरपंच का चुनाव लड़ा व प्रचंड मतों से विजयश्री हांसिल कर ग्राम का चहुमुखी विकास किया। इसी प्रकार वर्ष 2014 के अभिभाषक संघ बड़नगर के अध्यक्ष निर्वाचित होकर जन-मन तक अपनी बात पहुंचाई।

अन्य सेवा प्रकल्प

  • बड़नगर तहसील में लगभग सौ से अधिक स्थानों (विद्यालय व ग्राम पंचायत) पर विधिक सहायता शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणजन व विद्यार्थियों को विधि संबंधी जानकारी निरंतर प्रदान की जा रही है।
  • गीता भवन व वैष्णव परिषद् के माध्यम से धार्मिक व सेवा प्रकल्पों में भागीदारी ।
  • जन अभियान परिषद के माध्यम से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति में सहभागीता ।
  • दिव्य ज्योति सामाजिक कल्याण समिति (पंजीकृत) के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सतत् सेवाकार्य ।
  • विद्यार्थी जीवनकाल में स्काउट गाईड के माध्यम से शिविरों में भागीदारी कर सेवाप्रकल्पों में सहभागीता की ।
  • आमजन को विधि संबंधित जानकारी हेल्पलाइन नंबर 9425494891 के माध्यम से निःशुल्क प्रदान की जाती है।
  • श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में स्थानीय स्तर पर तहसील में निकलने वाली गौ ग्राम यात्रा व जनजागरण यात्रा में सहभागीता रही साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह में जिला टोली के सदस्य के रूप में संपूर्ण जिले में सहभागीता ।
  • कोरोना काल में सेवाभारती के माध्यम से संपूर्ण क्षेत्र में सेवाकार्यों में सहभागीता ।

Created On :   2 Sep 2023 10:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story