उमरिया न्यूज: यूपी में चार साल बाद पकड़ा गया हत्या का फरार आरोपी -

यूपी में चार साल बाद पकड़ा गया हत्या का फरार आरोपी  -
प्रमोद कुमार मौर्य निवासी सोनभद्र यूपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया
भास्कर न्यूज उमरिया। इंदवार थाना के अमरपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत हत्या के आरोप में फरार चल रहा आरोपित यूपी से पकड़ा गया है। प्रमोद कुमार मौर्य निवासी सोनभद्र यूपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस जानकारी अनुसार चौकी अमरपुर थाना इंदवार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बगैहा के पास जंगल में जमीनी विवाद के कारण रामलखन जयसवाल की हत्या चार आरोपियों ने मिलकर की थी। आशीष जयसवाल की धरमवीर मौर्य निवासी कटनी के साथ दोस्ती थी। मृतक रामलखन को रास्ते से हटाने आशीष ने धरमवीर के साथ मिलकर प्रमोद को यूपी से बुलाया। घटना स्थल पर अकेला पाकर बाइक सवार को सुनसान इलाके में रोककर गमछा से गलाघोंट कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना की विवेचना उपरांत पुलिस ने रामखिलावन जयसवाल, आशीष जैसवाल एव धरमवीर मौर्य को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे प्रमोद मौर्य की घटना दिनांक से तलाश चल रही थी। तकनीकी साक्ष्यो एवं अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण से प्राप्त जानकारी के बाद आरोपी को अंतत: उ.प्र. राज्य से गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उनि अभिलाष सिंह चौकी प्रभारी अमरपुर, उनि वेदप्रकाश, प्र.आर. गौरव तिवारी, आर. आशीष रघुवंशी चौकी अमरपुर एवं सायबर सेल से प्र.आर. संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Created On :   5 Aug 2026 7:30 PM IST

Tags

Next Story