- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- नौरोजाबाद में ज्योति, पाली में अब...
उमरिया न्यूज: नौरोजाबाद में ज्योति, पाली में अब गोविंद राज

भास्कर न्यूज उमरिया। जिले के पुलिस विभाग में बुधवार को दो थाना के प्रभारी बदले गये हैं। निरीक्षक ज्योति शुक्ला को यातायात से नौरोजाबाद भेजा गया। पाली की कमान कार्यवाहक निरीक्षक गोविंद सिंह को दी गई है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में तीन नवीन नियुक्तियां हुई हैं। बता दें कि पाली में पूर्व थाना प्रभारी राजेशचंद मिश्रा का स्थानांतरण होने के बाद निरीक्षक का पद रिक्त था। वहीं नौरोजाबाद में प्रभारी के रूप में उपनिरीक्षक बालेन्द्र शर्मा के पास जिम्मेदारी थी। ज्योति शुक्ला को चंदिया से हटाने के बाद यातायात में रखा गया था। क्राइम में कोयले के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना ज्योति के लिए चुनौती रहेगा।
Created On :   5 Aug 2026 7:27 PM IST
Next Story









