- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- ट्रक में था 29 लाख का पशु-आहार चालक...
Wardha Hinganghat News: ट्रक में था 29 लाख का पशु-आहार चालक पूरा माल लेकर हुआ फरार

Wardha News स्थानीय सुगुणा कंपनी से 29 लाख 28 हजार 95 रुपए का 41.960 मीट्रिक टन सोयाबीन डिफेट पशु-आहार लेकर मुजफ्फरपुर, बिहार के लिए रवाना हुआ ट्रक मंजिल तक पहुंचने से पहले ही गायब हो गया। मामले में हिंगणघाट पुलिस ने बुधवार रात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े -जातिवाद के माहौल में सामाजिक समरसता लाना बड़ी जिम्मेदारी, छुआछूत की विसंगतियां दूर करें - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
जानकारी के अनुसार, माल ट्रक क्रमांक यूपी-42-डीटी-3644 से मुजफ्फरपुर भेजा गया था। इसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी चालक अंशुल वर्मा, निवासी अयोध्या, उत्तर प्रदेश की थी। माल रवाना होने के बाद कंपनी की ओर से चालक से संपर्क किया गया, लेकिन निर्धारित समय तक माल नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने चालक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो पहले संपर्क नहीं हो सका और बाद में मोबाइल बंद आने लगा।
यह भी पढ़े -खेत के कुएं में मिले विवाहित प्रेमी-प्रेमिका के शव, दुपट्टे से बंधे मिले दोनों; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इसके बाद कंपनी ने संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क कर ट्रक और माल की जानकारी मांगी। वहां से भी माल के निर्धारित स्थान तक पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी। इस पर कंपनी के जनरल मैनेजर जानकीराम आदिविरा (58), निवासी हिंगणघाट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   21 Aug 2026 4:15 PM IST













