Yawal News: अज्ञात बदमाशों ने होटल संचालक को मारी गोली, घटना स्थल से मिला खाली कारतूस

अज्ञात बदमाशों ने होटल संचालक को मारी गोली, घटना स्थल से मिला खाली कारतूस
  • जलगांव के निजी में दाखिल, घायल की हालात नाजुक
  • होटल संचालक को मारी गोली
  • अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

Yawal News. चिंचोली गांव के पास मनुदेवी फाटा स्थित होटल रायबा में गुरुवार रात करीब 8 बजे एक होटल संचालक पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने प्रमोद श्रीराम बाविस्कर पर गोलियां चला दीं। जिसमें 40 साल के प्रमोद बाविस्कर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार, यावल के चिंचोली गांव के पास मनुदेवी फाटा स्थित होटल रायबा के संचालक प्रमोद श्रीराम बाविस्कर और उनके साथियों ने किराए पर ले रखा है। गुरुवार रात करीब 8 बजे बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने प्रमोद बाविस्कर पर दो गोलियां चलाईं। एक गोली उनके सीने में और दूसरी कंधे में लगी।

गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल प्रमोद बाविस्कर को तुरंत जलगांव के अरुश्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ.परीक्षित बाविस्कर ने बताया कि गोलियां शरीर में धंसी होने के कारण उनकी तुरंत सर्जरी की जा रही है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर घटना की सूचना मिलते ही यावल पुलिस इंस्पेक्टर रंगनाथ धरबड़े टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे | जहां से पुलिस को एक खाली कारतूस मिला है। गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि यह घटना किसी पुराने विवाद के कारण हुई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है | इलाके के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बता दें की मनुदेवी फाटा यावल का एक महत्वपूर्ण और व्यस्त इलाका है। इस जगह पर हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है |

Created On :   11 July 2025 5:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story