Abhishek Sharma News: खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा होंगे प्लेइंग-11 से बाहर! इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। अभी तक खेले अपने चार मैचों में से वह तीन बार 0 पर आउट हो चुके हैं। जबकि एक मैच में वह 15 ही रन बना सके। ऐसे सवाल उठने लगे हैं कि क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले सुपर-8 के अगले मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहेंगे?
रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के पहले मुकाबले में अभिषेक केवल 15 रन बना सके थे। इसके बाद लगने लगा था कि अगले मैच में उन्हें बाहर बैठाकर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़े -वेस्टइंडीज ने जीत के साथ किया सुपर-8 का आगाज, जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंदा, हेटमायर और गुडाकेश मोती चमके
टीम इंडिया अपना अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए टीम इंडिया को यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -'वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, मुझे उनकी क्षमता पर पूरा यकीन है,' ब्रैंडन किंग को लेकर चिंतित नहीं कप्तान होप
बता दें कि संजू टूर्नामेंट में अब तक केवल एक ही मैच खेल सके हैं, जो कि नामीबिया के खिलाफ था। इस मैच में संजू ने 22 रन बनाए थे। हालांकि वो भी अच्छी फॉर्म में नहीं है लेकिन अभिषेक की तुलना में तो फिलहाल वह बेहतर हैं। देखना होगा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम मैनेजमेंट बदलाव करके संजू को खिलाएगी या फिर अभिषेक को एक बार फिर मौका दिया जाएगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
Created On :   23 Feb 2026 11:46 PM IST












