IND vs SA Super 8: 'खराब बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक...', साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को इन वजहों से मिली शर्मनाक हार

खराब बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक..., साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को इन वजहों से मिली शर्मनाक हार
सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। टीम अपनी खराब बॉलिंग और बैटिंग के चलते मैच गंवा बैठी।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्डकप के सुपर-8 का अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया को 76 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अफ्रीका ने इस मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की। आइए जानते हैं टीम इंडिया की हार की बड़ी वजहें...

खराब गेंदबाजी

पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने अपने 3 विकेट 20 रन पर ही गंवा दिए। क्विंटन डिकॉक (06), एडन मार्करम (04) और रियान रिकल्टन (07) के रूप में टीम को अहम झटके लगे थे। बुमराह और अर्शदीप ने शुरुआत में साउथ अफ्रीका को बांधे रखा। ऐसा लग रहा था कि मानो पूरी टीम 100-110 रन पर सिमट जाएगी। इतनी खराब शुरुआत के बाद भी टीम ने 20 ओवर में 187 रन बना लिए। इसकी वजह भारत की खराब गेंदबाजी मिडिल के ओवर में खराब गेंदबाजी रही। टीम को चौथा विकेट गिराने काफी समय लग गया। 20 के बाद चौथा विकेट 117 रन पर गिरा। डेविड मिलर 63, डेवाल्ड ब्रेविस 45 और रियान रिकल्टन ने 44 रन की पारियां खेलकर टीम के स्कोर को 187 तक पहुंचाया। बुमराह और अर्शदीप के अलावा टीम इंडिया के सभी बॉलरों की बुरी तरह पिटाई हुई।

खराब बैटिंग

188 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत की। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर रन बनाने में बेबस नजर आए। 188 रन के बड़े स्कोर को चेज करने के लिए टीम इंडिया को तेज शुरुआत की जरूरत थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। टीम ने पॉवरप्ले में ही 31 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। इस तरह धीमा खेलना टीम इंडिया के लिए मुश्किल बना। धीरे खेलने से जरूरी रन रेट बढ़ता गया और अंत में वह लगभग असंभव हो गया था।

बल्लेबाजों की जगह ऑलराउंडरों को तवज्जो देना

रन चेज में टीम इंडिया ने बल्लेबाजों की जगह ऑलराउंडर पर ज्यादा भरोसा दिखाया। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को बैटिंग करने के लिए जल्दी भेज दिया गया जबकि हिटर रिंकू सिंह आठवें नंबर बैटिंग करने के लिए उतरे। रिंकू जिस समय बैटिंग करने के लिए आए मैच भारत की गिरफ्त से बाहर निकल चुका था। यदि अगर रिंकू को सुंदर की जगह भेजा जाता, तो हालात कुछ और हो सकते थे।

Created On :   23 Feb 2026 12:32 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story