IND vs IRE: भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज का समय बदला, महिला टी20 वर्ल्डकप से क्लैश के चलते लिया फैसाल, जानें नई टाइमिंग

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय टीम दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड पहुंच चुकी है। यह आईपीएल के बाद टीम इंडिया की पहली टी20 सीरीज होगी। पहला मुकाबला कल यानि शुक्रवार (26 जून) को खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले सीरीज की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। इस फेरबदल की वजह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्डकप में होने वाला मैच है।
यह भी पढ़े -टी20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की टक्कर बांग्लादेश से, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत जरूरी, देखें दोनों टीम की प्लेइंग-11
1 घंटे पहले शुरू होंगे मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्डकप का मैच 28 जून को खेला जाएगा। इसी दिन भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का दूसरा व अंतिम मैच भी होगा। ऐसे में बेलफास्ट में खेले जाने वाले दूसरे टी20 की टाइमिंग में एक घंटे का बदलाव हुआ है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक पहले आयरलैंड-भारत टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होने थे। लेकिन अब इनकी शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। बता दें कि भारत और भारत के बाहर होने वाली टी20 मैचों की टाइमिंग अक्सर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से रखी जाती है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी यही समय निर्धारित किया गया था। लेकिन, आखिरी वक्त पर मैच के समय में बदलाव करना पड़ा है। क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्डकप का मैच भी इसी समय पर शुरू होगा।
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
Created On :   25 Jun 2026 4:36 PM IST
