ENG Vs PAK: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, गेंदबाज ब्रायडन कार्स टीम से बाहर, दो नए चेहरों को मिली जगह

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, गेंदबाज ब्रायडन कार्स टीम से बाहर, दो नए चेहरों को मिली जगह
पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे व अंतिम टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टीम का ऐलान कर दिया है। शुरुआती दो मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे व अंतिम टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टीम का ऐलान कर दिया है। शुरुआती दो मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। अब उसका टारगेट आखिरी मैच जीतकर क्लीन स्वीप करने पर होगा। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा मैच टीम ने 194 रन से अपने नाम किया था। अब इंग्लिश टीम पाकिस्तान को क्लीन स्वीप देना चाहेगी।

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम मे नए चेहरों को जगह दी गई है। 15 सदस्यीय टीम में एसेक्स के सैम कुक और हैम्पशायर के सॉनी बेकर को शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को टीम से बाहर कर दिया है। दरअसल, 31 साल के ब्रायडन कार्स अभी भी डर्बीशायर पुलिस की जांच के दायरे में हैं।

कार्स के स्थान पर हैम्पशायर के सॉनी बेकर को शामिल किया गया है। वहीं बात करें पाकिस्तान की तो दो मुकाबलों में करारी हार के बाद पीसीबी ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने टीम के 7 खिलाड़ियों बाहर करके नए चेहरों को जगह दी है। इसके अलावा हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी बाहर कर दिया है।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम ​​कुक, जॉर्डन,कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टोंग।

Created On :   2 Sept 2026 11:10 PM IST

Tags

Next Story