Duleep Trophy 2026: तिलक वर्मा की शानदार बैटिंग के दम पर साउथ जोन ने जीता सेमीफाइनल, नॉर्थ जोन को 7 विकेट से रौंदा, फाइनल में ईस्ट जोन से होगा मुकाबला

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हरा दिया। टीम अब फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन से भिड़ेगी। खिताबी मुकाबला 6 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ईस्ट जोन टीम में वैभव सूर्यवंशी हैं।
मैच की बात करें तो साउथ जोन को दूसरी पारी में 181 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहली पारी में शानदार शतक जमाने वाले तिलक वर्मा ने दूसरी पारी में भी नाबाद 51 रन की पारी खेली। इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़े -यूपी टी20 लीग जडेजा और पांड्या से प्रेरित हैं कार्तिक यादव, काशी रुद्रास के प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश में अहम कड़ी
एमडी निधीश ने झटके 5 विकेट
मुकाबले के चौथे दिन की शुरुआत नॉर्थ जोन ने 7 विकेट पर 256 रन के स्कोर से की। अंशुल कंबोज और निशांत सिंधु ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन साउथ जोन के एमडी निधीश की शानदार गेंदबाजी के आगे वह नहीं टिक सके। निधीश ने कंबोज, बरार और अर्शदीप सिंह को आउट कर नॉर्थ जोन की पारी को 297 रन पर समेट दिया।
साउथ जोन के लिए निधीश ने सबसे ज्यादा विकेट झटके। उन्होंने 56 रन देकर 5 विकेट झटके। कावुरी साईंतेजा और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट लिए। विधवत केवरप्पा को 1 सफलता मिली।
यह भी पढ़े -विमेंस एशिया कप 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा
साउथ जोन का शानदार चेज
181 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ जोन की ओपनिंग जोड़ी रिकी भुई और नारायण जगदीशन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 64 रन की साझेदारी हुई। भुई ने 42 और जगदीशन ने 43 रन की पारी खेली। इसके बाद तिलक वर्मा ने नाबाद 51 और आर स्मरण ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 80 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।
Created On :   3 Sept 2026 12:18 AM IST












