Yuzvendra Chahal Video: इंग्लैंड में जमकर चल रही चहल की फिरकी, घूमती हुई गेंद को समझ नहीं पाए स्टोक्स, उड़ गया ऑफ स्टम्प

इंग्लैंड में जमकर चल रही चहल की फिरकी, घूमती हुई गेंद को समझ नहीं पाए स्टोक्स, उड़ गया ऑफ स्टम्प
टीम इंडिया से बाहर चल रहे लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। नॉर्थम्प्टनशायर की टीम में शामिल चहल अपनी फिरकी से इंग्लिश बल्लेबाजों की नाक में दम किए हुए हैं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। टीम इंडिया से बाहर चल रहे लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। नॉर्थम्प्टनशायर की टीम में शामिल चहल अपनी फिरकी से इंग्लिश बल्लेबाजों की नाक में दम किए हुए हैं। डरहम के खिलाफ मैच में चहल ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया।

काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन-2 मुकाबले के पहले दिन भारतीय स्पिनर ने इंग्लैंड के दिग्गज बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। उनकी यह गेंद पिच पर पड़ने के बाद जबरदस्त तरीके से घूमी और स्टोक्स को छकाते हुए ऑफ स्टम्प पर लगी। चहल की इस जादूई डिलेवरी ने स्टोक्स को पूरी तरह से हैरान कर दिया।

चहल की गेंद ऑफ स्टम्प की लाइन पर पड़ी और उम्मीद से कहीं ज्यादा टर्न लेते हुए अंदर की ओर आई। स्टोक्स ने इसे रोकने की कोशिश की और उनके बल्ले का गेंद से संपर्क ही नहीं हुआ। देखें वीडियो...

चहल ने लगाया विकेटों का चौका

चहल की शानदार गेंदबाजी के दम पर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही डरहम की पहली पारी केवल 205 रन पर सिमट गई। एक समय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 157 रन था, लेकिन उसके बाद पूरा गेम पलट गया। डरहम की पारी को 205 रन पर समेटने में सबसे बड़ा रोल चहल का रहा, जिन्होंने 15.2 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट झटके।

चहल के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने करीब 27 की औसत से 121 और टी20 में 25 की औसत से 96 विकेट लिए हैं।

Created On :   3 Sept 2026 8:38 PM IST

Tags

Next Story