ODI WC 2027: सिलेक्टर्स की बढ़ी टेंशन! शमी-भुवनेश्वर के बाद चहल ने भी ठोका 2027 वर्ल्ड कप का दावा, जमकर बोल रही फिरकी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार समेत कई सीनियर प्लेयर अपना दावा ठोक रहे हैं। इन्हीं एक नाम स्पिनर युजवेंद्र चहल का भी जुड़ गया है। शमी और भुवनेश्वर की तरह ही चहल ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इंग्लैंड में खेले जा रहे वनडे टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
पिछले करीब 3 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल इन दिनों इंग्लैंड के 2026 डोमेस्टिक वनडे कप में नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी फिरकी से कई बल्लेबाजों को परेशानी में डाला हुआ है। 7 मैच खेलने के बाद वह इस समय टूर्नामेंट के तीसरे हाईएस्ट विकेट टेकर हैं।
यह भी पढ़े -वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच सितांशु, देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को सराहा
चटका चुके हैं इतने विकेट
टूर्नामेंट में 7 मैच खेलने के बाद चहल ने 21 की बढ़िया औसत और 27.60 के स्ट्राइक रेट से 15 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 60/4 है। भारतीय स्पिनर ने अब तक अपने सभी 7 मैचों में विकेट लिए हैं। उनकी टीम को टूर्नामेंट में अभी 1 और मैच खेलना है। इस दौरान वह खुद को सबसे ज्यादा विकेट लेने की लिस्ट में सबसे ऊपर ला सकते हैं। अभी बेंजामिन क्लिफ 18 विकेट लेकर पहले पायदान पर हैं।
चहल ने अपना पहला मैच वॉरविकशायर के खिलाफ खेला, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए। इसके बाद केंट के खिलाफ 2, सरे के खिलाफ 01, लीसेस्टरशायर 1 विकेट, लैंकशायर के खिलाफ 4, नॉटिंघमशायर के खिलाफ 2 और सोमरसेट के खिलाफ 3 विकेट लिए।
यह भी पढ़े -श्रीलंका के घर में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? आखिरी सीरीज में कोहली की कप्तानी में मिली थी धमाकेदार जीत
सिलेक्टर्स की बढ़ी टेंशन
मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल के शानदार प्रदर्शन से 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर भुवनेश्वर कुमार भी आईपीएल के साथ घरेलू क्रिकेट में कमाल की गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग की जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विश्व कप के किन खिलाड़ियों को भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया जाता है।
Created On :  
