Ind vs Eng Semi-Final: जोस बटलर से लेकर अभिषेक शर्मा तक, जानें कौन हैं भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर्स

जोस बटलर से लेकर अभिषेक शर्मा तक, जानें कौन हैं भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर्स
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्डकप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भारतीयों का दबदबा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्डकप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भारतीयों का दबदबा है। आइए जानते हैं टॉप-5 सिक्स हिटर्स के बारे में...

जोस बटलर

इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर/बल्लेबाज जोश बटलर ने साल 2011 से 2025 के बीच भारत के खिलाफ 27 टी20 मैच खेले हैं। इनमें उनके नाम 32.20 की औसत से 644 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 27 छक्के और 57 चौके निकले। इस बीच दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पांड्या ने साल 2017 से अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 20 टी20 मुकाबले देखे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 29.57 की औसत के साथ 414 रन निकले हैं। इसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 25 छक्के और 27 चौके निकले।

अभिषेक शर्मा

भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक केवल 5 ही टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 22 छक्के निकले हैं। अभिषेक ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 55.80 की औसत के साथ कुल 279 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।

जेसन रॉय

इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय ने साल 2014 से 2022 के बीच भारत के खिलाफ 15 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 23.73 की औसत से 356 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 20 छक्के और 33 चौके निकले।

विराट कोहली

भारत ही नहीं दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार कोहली इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मुकाबलों में 38.11 की औसत के साथ 648 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 19 छक्के और 61 चौके निकले।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्डकप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इससे पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब के लिए भिड़ेंगी।

Created On :   3 March 2026 1:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story