SA Vs ZIM: जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका को दिया 154 का टारगेट, सिकंदर रजा ने खेली 73 रन की तूफानी पारी, क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश की शानदार बॉलिंग

जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका को दिया 154 का टारगेट, सिकंदर रजा ने खेली 73 रन की तूफानी पारी, क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश की शानदार बॉलिंग
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। पहला मैच जिम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका और दूसरा मैच भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। बात करें पहले मैच की तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए।

कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी 43 बॉल की पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 30 रन का स्कोर नहीं बना सका। साउथ अफ्रीका की ओर से क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट झटके। वहीं, जॉर्ज लिंडे-लुंगी एनगिरी और एनरिक नॉर्त्या को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

जिम्बाब्वे - ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमनी, डायन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर और ब्लेसिंग मुजरबानी।

साउथ अफ्रीका - ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी।

Created On :   1 March 2026 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story