Sahibzada Farhan Record: साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्डकप में रचा इतिहास, विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्डकप में रचा इतिहास, विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
साहिबजादा फरहान ने भारतीय के लीजेंड बैटर विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को यह मैच बड़े अंतर से जीतना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान और फखर जमान आक्रमक बैटिंग कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर 14 ओवर में 150 रन की साझेदारी कर ली है। इस दौरान साहिबजादा फरहान ने भारतीय के लीजेंड बैटर विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने

खबर लिखे जाने तक साहिबजादा फरहान 52 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 88 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपनी पारी का 38वां रन बनाते ही फरहान ने विराट कोहली के एक टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया। बता दें कि कोहली ने 2014 के टी20 वर्ल्डकप में 319 रन बनाए थे। उन्होंने श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 2009 के वर्ल्डकप में 317 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान अब कोहली से इस मामले में आगे निकल चुके हैं।

बता दें कि साहिबजादा फरहान इस वर्ल्डकप में अभी तक 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। वह जिस तरह से श्रीलंका के खिलाफ बैटिंग कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि वे टूर्नामेंट का अपना दूसरा शतक भी पूरा कर लेंगे।

पाकिस्तान की तूफानी बैटिंग

मैच की बात करें तो कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के ओपनिंग बैटर्स ने उसके इस फैसले को गलत साबित किया और तूफानी बैटिंग की। पहले विकेट के लिए साहिबजादा फरहान और फखर जमान के बीच 176 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 16.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। फखर जमान ने 42 गेंदों पर 84 रन बनाए। जबकि फरहान 54 गेंदों पर 90 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Created On :   28 Feb 2026 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story