IPL 2026 Schedule Shift?: आईपीएल 2026 के शेड्यूल में होगा बदलाव! 26 मार्च नहीं बल्कि इस दिन से होगा आगाज, जानें नई तारीख

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। इसकी वजह बंगाल और तमिलनाडु समेत देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आईपीएल जिसका आगाज 26 मार्च से होने वाला था वो अब दो दिन आगे शिफ्ट हो गया है। मतलब अब टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच 26 मार्च की जगह 28 मार्च को होगा। हालांकि अभी बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़े -टीम इंडिया की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीता दूसरा वनडे, 2-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनाव कार्यक्रम की वजह से कुछ शहरों में सुरक्षा समेत बाकी के इंतजामों की चुनौती खड़ी हो सकती है। दरअसल, चुनावी राज्यों के तीन शहरों में आईपीएल के मैच आयोजित होते हैं। इनमें कोलकाता का ईडन गार्डन, चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम और गुवाहाटी का बारसापारा स्टेडियम प्रमुख हैं। ईडन गार्डन जहां कोलकाता नाईट राइडर्स का होम ग्राउंड है। तो वहीं चेपॉक चेन्नई सुपरकिंग है। राजस्थान का दूसरा होम वेन्यू गुवाहाटी का बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई आईपीएल के शुरुआती मैचों की तारीख आगे बढ़ा सकती है।
यह भी पढ़े -न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 का टारगेट, मैच जीतकर कीवी टीम कटाएगी सेमीफाइनल का टिकट
कहा जा रहा है कि चुनाव को ध्यान रखते हुए बीसीसीआई आईपीएल का शेड्यूल दो चरणों में जारी कर सकती है। इससे पहले भी देश में जब आमचुनाव या फिर किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं तो आईपीएल का शेड्यूल दो भागों में जारी हो सकता है। इस बार भी यही संभावना नजर आ रही है।
बता दें कि तय शेड्यूल के मुताबिक आईपीएल का पहला मैच 26 मार्च को खेला जाना है। जबकि खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। पिछले साल दिसंबर में हुई मिनी नीलामी की दौरान बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को भी यही जानकारी दी थी। लेकिन अब चुनाव के चलते तारीखों में बदलाव तय माना जा रहा है।
Created On :   27 Feb 2026 9:52 PM IST













