T20 WC 2026: अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी पर युवराज सिंह हुए गदगद, बोले - 'बात से नहीं बल्ले से जवाब...'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। टी20 वर्ल्डकप के सुपर-8 मुकाबले में भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने फॉर्म में शानदार वापसी की। उन्होंने 30 गेंदों में 55 रन ठोककर भारत को इस बड़े मुकाबले में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए इस मैच से पहले अभिषेक ने वर्ल्डकप के चार मैचों में केवल 15 रन बनाए थे। इनमें से भी वो तीन पारियों में 0 पर आउट हुए थे। ऐसी कंडीशन में यह मैच उनके लिए 'करो या मरो' की तरह था।
जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ताबड़तोड़ बैटिंग की और भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत कर लिया है। मैच के बाद अभिषेक शर्मा की इस शानदार पारी की उनके मेंटर और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने जमकर तारीफ की।
युवराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, सबसे बेहतरीन बातचीत तब होती है, जब आपका बल्ला खुद बोलता है। शानदार इनिंग्स सर अभिषेक। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें।' युवराज के इस मैसेज से साफ है कि अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से ही आलोचकों को जवाब दे दिया।
वहीं, मैच के बाद अभिषेक ने कहा था, "जब आप टीम के लिए योगदान देते हैं तो यह हमेशा बहुत अच्छा होता है। मैं इस पल का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहा था, आखिरकार यह हुआ। मैं सच में बहुत खुश हूं। मैं बस पिच पर कुछ समय बिताना चाहता था क्योंकि अगर आप देखें, तो मैंने पूरे टूर्नामेंट में अभी तक 10-12 गेंदें भी नहीं खेली हैं।"
Created On :   27 Feb 2026 7:10 PM IST












