ENG Vs NZ T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 का टारगेट, मैच जीतकर कीवी टीम कटाएगी सेमीफाइनल का टिकट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर-8 राउंड में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत हो रही है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए 160 रन बनाने हैं।
यह मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ ही पाकिस्तान के लिए भी काफी अहम है। क्योंकि अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीत जाती है तो पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहेगी। वहीं अगर न्यूजीलैंड इस मैच को जीत जाती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और पाकिस्तान वर्ल्डकप से बाहर हो जाएगी।
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उनके अलावा टिम साइफर्ट ने 35 रन की पारी खेली। आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद को 2-2 सफलताएं मिलीं। लियन डॉसन के खाते में 1 विकेट आया।
यह भी पढ़े -वर्ल्डकप बीच में छोड़ पिता की अंतिम यात्रा में पहुंचे रिंकू सिंह, अर्थी को कंधा देकर किया आखिरी नमन
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।
न्यूजीलैंड - फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।
Created On :   27 Feb 2026 8:57 PM IST













