India vs West Indies: अगर बारिश की भेंट चढ़ा भारत-वेस्टइंडीज का मैच, तो किसे मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री! जानें क्या हैं आईसीसी के नियम

अगर बारिश की भेंट चढ़ा भारत-वेस्टइंडीज का मैच, तो किसे मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री! जानें क्या हैं आईसीसी के नियम
टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर-8 राउंड में रविवार का दिन काफी अहम होने वाला है। क्योंकि इस दिन भारत-वेस्टइंडीज की भिड़ंत होने वाली है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर-8 राउंड में रविवार का दिन काफी अहम होने वाला है। क्योंकि इस दिन भारत-वेस्टइंडीज की भिड़ंत होने वाली है। इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। ऐसे में यह दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मैच है। हालांकि, भारत-वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होने वाला यह अहम मुकाबला अगर बारिश की भेंट चढ़ता है, तो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। आइए जानते हैं कैसे...

आईसीसी के नियमों के मुताबिक सुपर-8 राउंड में रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में यदि बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता, तो फिर नेट रन रेट का रोल काफी अहम हो जाएगा। सुपर-8 के ग्रुप-1 के पाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो भारत और वेस्टइंडीज दोनों के ही 2-2 पाइंट्स हैं। लेकिन रनरेट में वेस्टइंडीज टीम इंडिया से आगे है। उसका नेट रन रेट + 1.791 है, जबकि भारतीय टीम का नेट रन रेट -0.100 है। इस स्थिति में अगर बारिश से मैच नहीं हो पाया तो वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।

मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

टीम इंडिया के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दिन यानि रविवार को कोलकाता में बारिश होने की आशंका ना के बराबर है। दिन के समय में तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, मैच के वक्त तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।

बता दें कि भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, टीम ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में टीम ने बेहतरीन वापसी की और 72 रनों से जीत दर्ज की। वहीं जिम्बाब्वे को अपनी पहले मैच में 107 रन से हराने वाली वेस्टइंडीज को दूसरे मैच में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Created On :   28 Feb 2026 12:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story