Mohammad Aamir on India: 'सेमीफाइनल में भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान करेगा एंट्री', मोहम्मद आमिर ने फिर उगला जहर

सेमीफाइनल में भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान करेगा एंट्री, मोहम्मद आमिर ने फिर उगला जहर
टी20 वर्ल्डकप 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। सबसे पहले वह भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को स्लॉगर (लप्पेबाज) कहकर चर्चा में आए थे, उनके इस बयान पर खूब बवाल मचा था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि सुपर-8 के ग्रुप-ए से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे, टीम इंडिया नहीं। अब आमिर ने अपने इस बयान को दोहराते हुए फिर कहा है कि कल होने वाले मैच को वेस्टइंडीज जीतेगी और भारत हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

पाकिस्तान के टीवी शो 'हारना मना है' पर चर्चा के दौरान मोहम्मद आमिर ने कहा कि पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंचे या न पहुंचे, लेकिन भारत जरूर नहीं पहुंचेगा। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान क्वालीफाई करेगा। देखो, पाकिस्तान करे या ना करे, भारत नहीं करेगा।"

बता दें कि फिलहाल सुपर-8 के ग्रुप-ए से साउथ अफ्रीका और ग्रुप-बी से इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। श्रीलंका और जिम्बाब्वे बाहर हो चुके हैं। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ग्रुप-ए से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टक्कर है। वहीं, ग्रुप-बी से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच।

पहले भी कर चुके हैं दावा

भारत के सेमीफाइनल में न पहुंचने की बात आमिर ने पहली बार नहीं कही है। वह इससे पहले भी यह कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सुपर-8 के पहले ग्रुप से भारत सेमीफाइनल के लिए एंट्री नहीं कर पाएगा। उनके मुताबिक वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे। अभी तक आमिर की आधी भविष्यवाणी सच हो चुकी है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है। अब उनकी बात पूरी तरह से सच साबित होती है या नहीं? इसका फैसला 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के मैच से होगा।

Created On :   28 Feb 2026 6:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story