Iran-US War: अमेरिका और ईऱान की जंग का खेल जगत पर भी पड़ा असर, भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी

अमेरिका और ईऱान की जंग का खेल जगत पर भी पड़ा असर, भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर मिसाइल हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है, जिसका असर खेल जगत पर भी पड़ रहा है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर मिसाइल हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है, जिसका असर खेल जगत पर भी पड़ रहा है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं। दरअसल, युद्ध के बाद से मिडिल-ईस्ट के कई हिस्सों में हवाई उड़ानों पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारत से बर्मिंघम जा रही थीं। दुबई उनकी यात्रा का कनेक्टिंग प्वाइंट था। लेकिन इलाके में तनाव की वजह से दुबई एयरपोर्ट पर परिचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है। इस तरह वहां फंसे हजारों यात्रियों में दो बार की ओलंपिक मेडल विनर पीवी सिंधु का नाम भी जुड़ गया है।

सिंधु ने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट का वीडियो साझा कर लिखा, 'अगली सूचना तक सभी उड़ानें स्थगित।' न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक दुबई एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने बताया है कि दुबई इंटरनेशनल और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी उड़ानें अगली सूचना तक बंद हैं।

कतर में फंसी बास्केटबॉल

मिडिल-ईस्ट में बढ़े तनाव का असर भारत के दूसरे खिलाड़ियों पर भी पड़ा है। भारतीय बास्केटबॉल की सीनियर टीम कतर की राजधानी दोहा में फंस गई है। भारतीय बास्केट बॉल महासंघ ने इसकी पुष्टि की। महासंघ ने बताया कि टीम राजधानी दोहा में एफआईबीए बास्केटबॉल विश्व कप 2027 एशियाई क्वालिफायर मुकाबले के लिए गई थी।

Created On :   28 Feb 2026 11:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story