Israel Iran War: ईरान इजरायल हमले का बड़ा असर, दुनिया के लगभग हर देश के महाद्वीप पर पहुंचने वाला एयरपोर्ट बंद, एयर इंडिया की उड़ाने भी प्रभावित

डिजिटल डेस्क, दुबई। इजरायल और ईरान के बीच शनिवार सुबह से हालात बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच दुबई आने-जाने वाली उड़ानों पर इसका बड़ा असर देखने को मिला है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई की वजह से खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इस वजह से कई कनेक्टिंग उड़ान बाधित हो गई हैं। इलाके के हवाई उड़ाने आशिक बंद होने की वजह से पूरे खाड़ी क्षेत्र की कई उड़ाने प्रभावित हो गई हैं।
यह भी पढ़े -इजरायल और ईरान के बीच आज सुबह से ही हमले जारी, ईरानी रक्षा मंत्री के मारे जाने की खबर! कई देशों के एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय
दुबई के दोनों एयरपोर्ट बंद
तनाव बढ़ने के बाद दुबई एयरपोर्ट की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया कि संयुक्त अरब अमीरात के हवाई क्षेत्र के आंशिक बंद होने की वजह से @DXB और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल अल मकतूम इंटरनेशनल (DWC) पर कुछ उड़ाने रद्द कर दी गई है, जबकि कुछ देरी से चल रही है। एयरपोर्ट ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी एयरलाइन स संपर्क करें और फिलहाल DXB या DWC आने जाने वाली उड़ानों से बचे।
दुबई एयरपोर्ट्स दुबई के दोनों एयरपोर्ट दुबई इंटरनेशनल (DXB) और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल (DWC) के संचालन को संभालता है। यहीं से दुनिया के लगभग सभी महाद्वीपों के देशों के लिए 100 से ज्यादा एयरलाइंस उड़ाने संचालित होती है।
ये उड़ाने भी प्रभावित
क्षेत्रीय हवाई इलाके में बंदिशों की वजह से कई उड़ाने प्रभावित हुई है, जिसमें एमिरेट्स और एयर इंडिया की उड़ानें भी शामिल है। एमिरेट्स का कहना है कि यात्री ताजा जानकारी के लिए emirat.es/travelupdates और emirat.es/flightstatus को फॉलों करें। एयरलाइन ने बताया कि वह हालात पर नजर रखे हुए है और संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है। एमिरेट्स का कहना है कि वह सभी नियामकीय नियमों का पालन करते हैं। जो विमानन प्राधिकरणों के निर्देशों पर भी पालन कर रहे हैं।
एयर इंडिया ने ये उड़ाने की कैंसिल
एयर इंडिया ने खाड़ी इलाके के लिए जाने वाली अपनी उड़ाने रद्द कर दी हैं। इसकी जानकारी एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। जिसमें उसने बताया कि अभू धाबी (AUH), दमाम (DMM), दोहा (DOH), दुबई (DXB), जेद्दा (JED), मस्कट (MCT), रियाद (RUH) और तेल अवीव (TLV) की तरफ से आने जाने वाली सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं।
Created On :   28 Feb 2026 11:12 PM IST













