Israel-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान में सैन्य अभियानों का किया ऐलान, नागरिकों को दी ये खास सलाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर भीषण हमला किया था, जिसकी जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी इजरायल पर हमला किया है। साथ ही अमेरिका के कई बेस कैंप्स पर भी हमला करके तबाह किया है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान में मुख्य युद्ध कार्रवाई शुरू होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ईरान के सुरक्षा बलों से कहा है कि अपने हधियार डालो और पूरी सुरक्षा पा लो, या मौत का सामना करो। उन्होंने ईरान की जनता से भी कहा है कि आपकी स्वतंत्रता का समय अब आ चुका है। साथ ही ट्रंप ने सभी नागरिकों को घर के अंदर रहने को बोला है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षित रहें, घर से बाहर बिल्कुल मत निकलें। बाहर बहुत ही ज्यादा खतरा है। किसी भी जगह पर बम गिर सकते हैं।
यह भी पढ़े -सीपीआई सांसद ने विदेश मंत्री को लिखा खत, ईरान के 10 हजार भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिका की सेना ने हाल ही में ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की है। उनका उद्देश्य अमेरिका के नागरिकों की सुरक्षा करना है और ईरान से आने वाले सभी खतरों को खत्म करना है। उन्होंने ईरान पर अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए खतरा पैदा करने का भी आरोप लगाया है। राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान के शासन अमेरिका के लिए 47 सालों से शत्रुता का प्रतीक रहा है। उन्होंने 1979 में तेहरान में अमेरिकी दूतावास के कब्जे और 1983 में बेरुत में मरीन बैरक बम विस्फोट का हवाला दिया। ट्रंप ने ईरान को दुनिया का नंबर वन आतंकवाद का प्रायोजक राज्य बताया है और कहा कि ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे।
यह भी पढ़े -'भारतीय क्रिकेट लगातार आगे बढ़ रहा है' जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत पर देवजीत सैकिया
ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का किया जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति ने जून में हुए ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का भी जिक्र करते हुए कहा है कि फॉर्डो, नतान्ज और इस्फहान में ईरानी परमाणु कार्यक्रम को खत्म किया गया है। साथ ही ट्रंप ने नए हमले का ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका की सेना ने इस अत्याचारी और कट्टरपंथी शासन को अमेरिका और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनने के से रोकने के लिए विशाल अभियान शुरू कर दिया है। हम उनके मिसाइल और नौसैनिक उद्योग को पूरी तरह नष्ट कर देंगे। साथ ही उन्होंने युद्ध में होने वाले खतरों को स्वीकार करते हुए कहा कि बहादुर अमेरिकी सैनिकों की जान जा सकती है और हममें से कुछ घायल हो सकते हैं। युद्ध में यह सामान्य है।
Created On :   28 Feb 2026 7:59 PM IST












