Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच कब तक चलेगी ये जंग? कई एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय

इजरायल और ईरान के बीच कब तक चलेगी ये जंग? कई एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमले जारी है। इस बीच जानकारों ने बताया कि यह जंग कितने दिनों तक चलने वाली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर आज सुबह बड़ा हमला किया है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। इन आत्माघाती हमलों के वीडियो और तस्वीर लगातार देखने को मिल रही है। जिनमें भयावह दृश्य दिखाई दे रहे हैं। इन हमलों पर दुनिया की नजर टिकी हुई है कि यह जंग कितनी लंबी खींचने वाली है। इस पर एक्सपर्ट और दूसरे विशेषज्ञों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है और यह भी बताया कि तीनों देशों की आगे की रणनीति क्या हो सकती है?

आज तक ने अपनी रिपोर्ट में विदेश मामलों के एक्सपर्ट वेल अवाद के हवाले से बताया कि यह जंग रूकना मुश्किल लग रही है, क्योंकि ईरान ने खुद कहा, "तुमने शुरू किया, हम खत्म करेंगे।" इसका मतलब ये हैं कि ईरान पूरी तैयारी में है।

अमेरिका की युद्ध रणनीति

दूसरे विशेषज्ञ रिटायर्ड मेजर जनरल विशंभर दयाल ने बताया कि अमेरिका शुरुआत में छोटे हमले कर सकता है। यदि ईरान इसका जवाब देगा तो यह जंग हफ्तों या महीनों तक चल सकती है। एटलांटिक काउंसिक के जानकार ने बताया कि अमेरिका छोटे युद्ध के लिए तैयार है, लेकिन ईरान के नेतृत्व नहीं टूटता है तो यह लंबी चल सकती है।

ट्रंप और ईरानी विदेश मंत्री ने क्या कहा?

कई विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि ईरान और इजरायल के बीच युद्ध अधिकतम 7 से 10 दिन तक चलने वाली है, क्योंकि अमेरिका के पास इतने हथियार है। लेकिन यदि ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले बढ़ाए तो ये जंग बहुत लंबी खींच सकती है। साल 2025 में 12 दिन चली जंग को याद करते हुए विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बार भी वैसा ही देखने को मिल सकता है। लेकिन इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ये बहुत जल्द खत्म होने वाली है। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने आज तक को दिए इंटरव्यू में बताया, "हम जंग और शांति दोनों के लिए तैयार हैं।"

Created On :   28 Feb 2026 8:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story